Accenture CEO Julie Sweet की कर्मचारियों से खास अपील, अगस्त में छुट्टियां टालने को कहा; जानें क्या है वजह
Accenture News: दुनिया की प्रमुख प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनियों में शामिल Accenture इस समय अपने वित्तीय वर्ष के आखिरी दौर में कारोबार बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी बीच कंपनी की चेयर और CEO Julie Sweet ने कर्मचारियों से अगस्त के दौरान छुट्टियां टालने की अपील की है।
कंपनी ने इस बार एक असामान्य कदम उठाते हुए कर्मचारियों को अपनी बची हुई छुट्टियां अगले वित्तीय वर्ष में आगे ले जाने की अनुमति भी दी है।
अगस्त में छुट्टियां टालने की क्यों हुई अपील?
रिपोर्ट के मुताबिक Accenture अपने वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में ज्यादा से ज्यादा कारोबार और बिक्री हासिल करने पर ध्यान दे रही है। कंपनी का मौजूदा वित्तीय वर्ष 31 अगस्त को समाप्त होता है और नया वित्तीय वर्ष 1 सितंबर से शुरू होता है।
ऐसे समय में कंपनी चाहती है कि ज्यादा कर्मचारी ग्राहकों के प्रोजेक्ट और नए बिजनेस पर उपलब्ध रहें।
कर्मचारियों को मिली खास सुविधा
कर्मचारियों को राहत देते हुए Accenture ने एक बार के लिए बची हुई छुट्टियों को अगले वित्तीय वर्ष में carry forward करने की अनुमति दी है।
यानी जो कर्मचारी अगस्त में छुट्टी नहीं लेते हैं, वे अपनी unused vacation days को नए वित्तीय वर्ष में आगे ले जा सकते हैं। यह कंपनी की सामान्य छुट्टी नीति से अलग विशेष व्यवस्था है।
शेयरधारकों की उम्मीदों का भी जिक्र
Julie Sweet ने कर्मचारियों को कंपनी के प्रदर्शन को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने शेयरधारकों की उम्मीदों का भी जिक्र करते हुए कर्मचारियों को अगस्त के दौरान ग्राहकों और नए कारोबार पर ज्यादा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

0 Comments